महिलाओं किशोरी बालिकाओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन पैड वितरण का
*ब्रेकिंग न्यूज़* सर्व समाज सोशल वेलफेयर चैरिटी फाउंडेशन द्वारा दूसरी वर्षगांठ पर महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण
दतिया, 18 अक्टूबर 2024 – ग्राम प्रकाश नगर में किया गया सर्व समाज सोशल वेलफेयर चैरिटी फाउंडेशन ने अपनी दूसरी वर्षगांठ के शुभ अवसर हमारा फाउंडेशन समाज में व्याप्त स्वच्छता और स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। यह दूसरी वर्षगांठ सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए एक नई शुरुआत है। हम इस प्रयास से समाज को एक नई दिशा देना चाहते हैं, ताकि हर महिला स्वस्थ और सशक्त महसूस कर सके।" महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कृपाराम कुशवाहा ने की, और मुख्य अतिथि महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी विजय पांडुरिया ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई विजय पांडुरिया ने महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए खानपान और स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पोषण का सीधा संबंध महिलाओं के स्वास्थ्य से है, और ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ती है। साथ ही, उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि संस्था इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर करती रहती है।
संस्था अध्यक्ष कृपाराम कुशवाहा ने बताया कि "सर्व समाज सोशल वेलफेयर चैरिटी फाउंडेशन" महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। आने वाले समय में संस्था यह अभियान संपूर्ण मध्य प्रदेश में चलाने का लक्ष्य रखती है।संस्था अध्यक्ष कृपाराम कुशवाहा ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि "सर्व समाज सोशल वेलफेयर चैरिटी फाउंडेशन" पिछले 3 वर्षों से समाज सेवा में निरंतर कार्यरत है। संस्था न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता पर काम कर रही है, बल्कि महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर अपने जीवन को बेहतर बना रही हैं उन्होंने कहा, "संस्था द्वारा प्रदान किए गए रोजगार से कई महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है, और वे अब हंसी-खुशी अपना जीवन यापन कर रही आगे की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए, कृपाराम कुशवाहा ने बताया कि आने वाले समय में संस्था बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर खोलने की योजना बना रही है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके और वे अपने भविष्य को संवार सकें।
इस मौके पर संस्था के सभी सदस्य, जिनमें भानु प्रताप, नीतू सोनी, विनोद, शिवम, पूजा, वंदना, काजल, भावना, हेमलता, ज्योति, आकाश, बृजेश, नीतू राजपूत, और नंदनी शामिल थे, सक्रिय रूप से मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।